Saturday, 31 August 2013

सावन बीत गया है

सावन बीत गया है
उम्मीदों का मौसम बीत गया है
उनसे मिलो तो कहना इस दफा
अगस्त आया तो था
मगर बीत गया है।।

बीत गई वो भीगी यादें
भीगा हुआ वो दामन बीत गया है
आया तो था मेरे शहर में पर
सुखा सुखा सावन बीत गया है।।

नैनों के दिल भरे नही
पलकों पे ही सावन बीत गया है
ना वादें ना यादे ना उम्मीद ना रातें
बेआस करके अबके सावन बीत गया है

No comments:

Post a Comment